scriptसांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- सरकार गठन के बाद जनसंख्या नियंत्रण बनेगा कानून | Sakshi Maharaj- Population control law made after government formation | Patrika News
उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- सरकार गठन के बाद जनसंख्या नियंत्रण बनेगा कानून

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की है। सरकार गठन के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।

उन्नावMay 09, 2024 / 08:27 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने हिंदुओं की घटती संख्या और मुसलमान की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या सुरसा की मुंह की तरह बढ़ती जा रही है और जमीन कम होते जा रही है। दुर्भाग्य की बात यह है कि हिंदुओं की संख्या 8 प्रतिशत घट गई है जबकि मुसलमानों की जनसंख्या 40 प्रतिशत बढ़ गई है। हिंदुओं की संख्या घटनी नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 65 वर्षों में भारत में हिंदुओं की संख्या में 7.82 प्रतिशत की कमी आई है और मुसलमान की संख्या 45.15 प्रतिशत बढ़ी है।
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

साक्षी महाराज ने कहा कि विभाजन के समय पाकिस्तान में 23.5 प्रतिशत हिंदू था। अब 2.5 प्रतिशत रह गया है। जिन्हें मार दिया गया या फिर इस्लाम धर्म स्वीकार कराया गया है। जनसंख्या नियंत्रण देश की बड़ी जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की

साक्षी महाराज ने कहा की बढ़ती जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की है। सरकार गठन के बाद देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। यह देश के हित में है। यह हर देशवासी के लिए दुखदाई और चिंता का विषय है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Hindi News/ Unnao / सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- सरकार गठन के बाद जनसंख्या नियंत्रण बनेगा कानून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो