scriptराहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब | Rahul chose his ancestral seat, Rae Bareli | Patrika News
रायबरेली

राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

रायबरेलीMay 03, 2024 / 02:17 pm

Aman Pandey

rahul gandhi
Lok Sabha Election 2024: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत मौजूद रहे।
कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बना। रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नामांकन करने पर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का राजनीतिक सफर शुरू हो गया। अब कांग्रेस के युवराज मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे। 

गांधी परिवार की विरासत बनी सीट

रायबरेली लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1958 में भी फिरोज गांधी ने जीत हासिल की। उनके निधन के बाद 1967 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने इस सीट से पर्चा भरकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की। ऐसे में यह सीट गांधी परिवार की विरासत बन गई। 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी लोकसभा सीट से उतरकर विरासत को संभालने जा रहे हैं।

सोनिया गांधी ने निभाया वादा

सांसद सोनिया गांधी ने राज्यसभा में जाने से पहले रायबरेलीवासियों के नाम पत्र लिखा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसी के बाद से कयास लगाए जाते रहे कि गांधी परिवार से कोई न कोई चुनाव रायबरेली से जरूर लड़ेगा। यहां से प्रियंका गांधी का नाम चल रहा था, लेकिन एऐन मौके पर उनके भाई राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का एलान कर दिया गया।

रायबरेली से अब तक हुए सांसद

1952- फिरोज गांधी (कांग्रेस)
1958- फिरोज गांधी (कांग्रेस)
1962- ब्रजलाल (कांग्रेस)
1967- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
1971- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
1977- राजनारायण (बीकेडी)
1980- इंदिरा गांधी (कांग्रेस)
1981-अरुण नेहरू( कांग्रेस) उपचुनाव
1984- अरूण नेहरू (कांग्रेस)
1989- शीला कौल (कांग्रेस)
1991- शीला कौल (कांग्रेस)
1996- अशोक सिंह (भाजपा)
1998- अशोक सिंह (भाजपा)
1999- कैप्टन सतीश शर्मा(कांग्रेस)
2004- सोनिया गांधी (कांग्रेस)
2006-सोनिया गांधी (कांग्रेस) उपचुनाव
2009- सोनिया गांधी (कांग्रेस)
2014-सोनिया गांधी (कांग्रेस)
2019-सोनिया गांधी (कांग्रेस)

Hindi News/ Raebareli / राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो