scriptरायबरेली पहुंचा गांधी परिवार, राहुल के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दिखे | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली पहुंचा गांधी परिवार, राहुल के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दिखे

Rahul Gandhi Raebareli: कांग्रेस ने अमेठी सीट छोड़ने और राहुल गांधी को रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अमेठी में कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया।

रायबरेलीMay 03, 2024 / 12:25 pm

Aman Pandey

Rahul Gandhi Raebareli: उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका गांधी इस बार भी खुद लड़ने के बदले चुनाव प्रचार करेंगी।
राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विशेष विमान से राहुल के साथ आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थोड़ी देर में रायबरेली पहुंच रहे हैं। राहुल करीब 12.30 बजे नामांकन करेंगे।

‘के.एल. शर्मा को सही च्वाइस’

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और अमेठी सीट से पार्टी उम्मीदवार केएल शर्मा को शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘किसी को संचालन भी तो करना है…।’ प्रियंका गांधी ने अमेठी से के.एल. शर्मा को सही च्वाइस बताया। और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है।
अमेठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं… हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे… अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं… ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।”

अमेठी से चुनाव लड़ने के थे कयास

पहले यह कहा जा रहा था कि इस बार प्रियंका गांधी की चुनावी एंट्री हो सकती है और अमेठी से वो अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं. अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था. उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे. राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है. वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है

Hindi News/ Raebareli / रायबरेली पहुंचा गांधी परिवार, राहुल के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दिखे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो