scriptBigg Boss फेम अब्दु रोजिक करने जा रहे हैं शादी, 7 जुलाई को इस लड़की से कहेंगे ‘कुबूल है’ | Bigg Boss fame Abdu Rojak is going to get married, will say 'Qubool Hai' to this girl on 7th July | Patrika News
OTT

Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक करने जा रहे हैं शादी, 7 जुलाई को इस लड़की से कहेंगे ‘कुबूल है’

दुनिया के सबसे छोटे दिखने वाले सिंगर अब्दु रोजेक जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मुंबईMay 09, 2024 / 09:21 pm

Swati Tiwari

अब्दु रोजेक आए दिन चर्चा में रहते हैं। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक को लोग खूब पसंद करते हैं। सिंगर को लेकर अब खबर आ रही है कि बिग बॉस फेम एक्टर अब्दु जल्द ही शादी करने वाले हैं।

7 जुलाई को करेंगे शादी

Viralbhayani ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है। इस पोस्ट में बताया गया है की अब्दु 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। लोग कमेंट में अब्दु (Abdu Rozik)को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, सिंगर की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल गाने के बाद मिली पहचान

अब्दु रोजेक अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी सिंगिंग के वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब्दु ‘ओह दिली जोर’ गाने के बाद से सुर्खियों में आ गए थे। वो टिक टॉक पर भी कई वीडियोज शेयर करते हैं, जहां उन्हें मिलियन व्यूज आते हैं। अब्दु ने भारत में भी अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनें और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया था।

Hindi News/ Entertainment / OTT News / Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक करने जा रहे हैं शादी, 7 जुलाई को इस लड़की से कहेंगे ‘कुबूल है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो