scriptLok Sabha Election 2024: यूपी में तीसरे गठबंधन की सुगबुगाहट, AIMIM समेत 6 दल आ सकते हैं एक साथ | Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad make Third alliance with 6 party in up Pallavi Patel Lok Sabha Election 2024 | Patrika News
मेरठ

Lok Sabha Election 2024: यूपी में तीसरे गठबंधन की सुगबुगाहट, AIMIM समेत 6 दल आ सकते हैं एक साथ

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में फिलहाल इंडिया गठबंधन और एनडीए चुनावी मैदान में हैं। अब तीसरे मोर्चे की आहट भी सुनाई देने लगी है। वहीं इसकी आवाज मेरठ जिले से बुलंद हो सकती है।

मेरठMar 28, 2024 / 05:58 pm

Aman Kumar Pandey

asaduddin_owaisi_chandrashekhar_azad_and_pallvi_patel.jpg

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad and Pallvi patel

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे के गठन की बात सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा और बसपा के साथ मिलकर बीजेपी की घेराबंदी होने वाली है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपना दल कमेरावादी पार्टी की अध्यक्ष पल्लवी पटेल, एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अध्यक्ष संजय चौहान, पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब के बीच गठबंधन पर बात बन गई है। सभी नेताओं ने गठबंधन के मुद्दे पर एक दूसरे से फोन पर बात की है। तीसरे मोर्चे की मुख्य भूमिका में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद होंगे।
यह भी पढ़ें

BJP ने गांधी परिवार के खिलाफ वरुण का किया इस्तेमाल, कांग्रेस का आरोप जरूरत खत्म हुई तो निकाल फेंका

लखनऊ में होने वाली थी कल प्रेस कांफ्रेंस
कल राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस होनी थी। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल में ठीक से तालमेल न होने की वजह से बात अधूरी रह गई। चंद्रशेखर आजाद इस गठबंधन के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। सभी को साथ लाने की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को दी गई है। बहुत जल्द तीसरे गठबंधन का ऐलान होगा। वहीं कुछ सीटों पर भी बात बन गई है।
यह भी पढ़ें

Congress Candidate List: कांग्रेस ने यूपी में चार उम्मीदवारों का किया ऐलान, गाजियाबाद से डॉली शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में दो गठबंधन लड़ रहे चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से दो गठबंधन हैं। जिसमें NDA में भाजपा, आरएलडी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हैं। कांग्रेस यूपी की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि बाकी सीटों पर कांग्रेस सपा को समर्थन देगी। वहीं सपा ने यूपी की भदोही संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए छोड़ दी थी। टीएमसी ने भदोही सीट से ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Home / Meerut / Lok Sabha Election 2024: यूपी में तीसरे गठबंधन की सुगबुगाहट, AIMIM समेत 6 दल आ सकते हैं एक साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो