स्वर्णनगरी जैसलमेर में कई दिनों की नरमी के बाद गर्मी के मौसम ने शुक्रवार को कड़े तेवर दिखाए। हालांकि सुबह व शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। इस तरह से तापमान ने एकदम से छलांग लगाई है। गुरुवार को यह 38.4 डिग्री था। शुक्रवार को दिन की शुरुआत में मौसम गत दिनों की भांति ही था लेकिन दोपहर और उसके बाद यकायक आसमान से मानो अंगारे बरसते महसूस हुए। इससे जरूरी कार्यवश सडक़ों पर निकले पैदल राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को बेजा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैसलमेर. तल्ख धूप में आइसक्रीम का जायका लेते युवक। जैसलमेर में बादलों के कारण सुहाने मौस में भ्रमण करता सैलानियों का दल। जैसलमेर. दोपहर में हनुमान चौराहा पर पसरा सन्नाटा।