scriptराजस्थान में झुलसा रही लू, दो दिन बाद मिल सकती है राहत | rajasthan weather update | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में झुलसा रही लू, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

– आसमान से दिन में बरस रही आग, तीन संभागों में कल भीषण लू का अलर्ट

जयपुरMay 09, 2024 / 01:42 pm

MOHIT SHARMA

जयपुर. राजस्थान में इन दिनों लू चल रही है। आसमान से मानों अंगारे बरस रहे हैं। भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक का उछाल आया है। दिन के अलावा सूर्यास्त के बाद भी अब लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। हालांकि मौसम केंद्र ने अगले दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना जताई है। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री दर्ज किए गए हैं। राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज हुई व हीट वेव दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने तथा कहीं-कहीं हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।
आज तीव्र लू की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी हीटवेव चलने की आशंका है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कल लू के जारी रहने की संभावना है।
कल से सक्रिय होगा विक्षोभ
प्रदेश में कल मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कल कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 और 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहने के आसार हैं। कहीं- कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से अंधड़ चलने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अंधड़ और बारिश होने पर 11 मई से प्रदेश में लू से राहत मिलने के आसार हैं।

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान में झुलसा रही लू, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो