scriptसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर अवैध असलहे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं | gonda news | Patrika News
गोंडा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर अवैध असलहे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहा से गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

गोंडाMay 09, 2024 / 09:11 am

Mahendra Tiwari

Gonda News Hindi

गोली लगने से घायल युवक

युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहा से अचानक फायर हो जाने के कारण गोली उसके पेट में लग गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक को गोली लगने की घटना को लेकर लोग तरह की चर्चा कर रहे हैं। युवक गंभीर बीमारी से पीड़ित भी बताया जा रहा है।
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव शेरापार के रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता 26 वर्ष अवैध असलहा हाथ में लेकर कुछ कर रहे थे। अचानक फायर होने से गोली उनके पेट में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक संतोष काफी दिनों से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। युवक को खुद के असलहा से गोली लगने को लेकर लोग तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास में उन्हें गोली लगी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि उसके पास अवैध असलहा आया कहां से वही यह भी चर्चा है कि असलहा साफ करते समय गोली चलने से युवक घायल हुआ। फिलहाल यह पुलिस के जांच का विषय है। कटरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संतोष अवैध असलहा हाथ में लेकर कुछ कर रहे थे। तभी अचानक से फायर हो गया।जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindi News/ Gonda / संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर अवैध असलहे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो