scriptटीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलूरु: केन्या के पीटर मवानिकी, लिलियन कासैट बने चैंपियन | TCS World 10K Bengaluru Kenya's Peter Mwaniki, Lilian Kasat become champions | Patrika News
बैंगलोर

टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलूरु: केन्या के पीटर मवानिकी, लिलियन कासैट बने चैंपियन

विजेता के रूप में पीटर मवानिकी और लिलियन कासैट में से प्रत्येक को 26,000 डॉलर का समान पुरस्कार चेक मिला। भारतीय विशिष्ट वर्ग में, किरण मात्रे और संजीवनी जाधव ने 2,75,000 रुपये का भव्य नकद पुरस्कार जीता। इसके अतिरिक्त, किरण मात्रे को इवेंट रिकॉर्ड तोडऩे के लिए 1,00,000 रुपए का बोनस भी मिला।

बैंगलोरApr 28, 2024 / 10:51 pm

Sanjay Kumar Kareer

TCS world 10K race
बेंगलूरु. टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलूरु के 16वें संस्करण की रेस में रविवार को केन्याई धावक छाये रहे। पीटर मवानिकी ने पुरुषों का खिताब जीता, जबकि लिलियन कासैट ने महिलाओं के वर्ग में बाजी मारी। भारतीय एलीट एथलीटों के बीच मुकाबले में किरण मात्रे का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिन्होंने 29:32 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया और इवेंट रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजीवनी ने भारतीय महिला लाइनअप में अपना दबदबा बनाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विजेता के रूप में पीटर मवानिकी और लिलियन कासैट में से प्रत्येक को 26,000 डॉलर का समान पुरस्कार चेक मिला। भारतीय विशिष्ट वर्ग में, किरण मात्रे और संजीवनी जाधव ने 2,75,000 रुपये का भव्य नकद पुरस्कार जीता। इसके अतिरिक्त, किरण मात्रे को इवेंट रिकॉर्ड तोडऩे के लिए 1,00,000 रुपए का बोनस भी मिला।

छाये रहे केन्याई धावक, भारतीय भी चमके

TCS World 10K
अंतरराष्ट्रीय पुरुष एलीट वर्ग में मवानिकी ने अंतिम चरण में आगे बढ़ते हुए 28:15 के समय के साथ आराम से रेस जीती। हिलेरी चेपक्वोनी (28:33) दूसरे स्थान पर रहे और हागोस आइओब 28:39 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। महिला एलीट वर्ग में 7.1 किमी के बाद लिलियन कासैट ने ऐसी लीड बनाई कि एक समय तो आइरीन चैप्टाई का इवेंट रिकॉर्ड (30:35) तक खतरे में पड़ गया। लिलियन कासैट ने 30:56 का समय लेकर इवेंट रिकॉर्ड से कुछ ही सेकंड लेट रह कर अपनी दौड़ पूरी की। एमैक्युलेट अचोल (31:17) और लेमलेम हैलू (31:23) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय धावकों ने भी रिकार्ड तोड़े

TCS World 10K
भारतीय एलीट वर्ग के पुरुषों की दौड़ में किरण मात्रे ने 29:32 का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए फिनिश लाइन पार की। रणजीत कुमार पटेल (29:35) और धर्मेंद्र (29:45) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भारतीय महिलाओं की दौड़ में सोनम (36:27) ने शुरुआती बढ़त हासिल की। अंतत: संजीवनी ने एक और इवेंट रिकॉर्ड की खोज में सफलता हासिल की, हालांकि वह 34:03 के समय से पीछे रह गई। उनके बाद लिली दास (34:13) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रीनु यादव 34:24 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Home / Bangalore / टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलूरु: केन्या के पीटर मवानिकी, लिलियन कासैट बने चैंपियन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो