scriptLok Sabha Elections 2024: प्रचार में ‘इंडिया’ से काफी आगे निकला एनडीए, सपा-कांग्रेस की 10 रैली, मोदी-योगी के 45 कार्यक्रम | NDA went far ahead than India alliance in campaign in uttar pradesh lok sabha elections 2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: प्रचार में ‘इंडिया’ से काफी आगे निकला एनडीए, सपा-कांग्रेस की 10 रैली, मोदी-योगी के 45 कार्यक्रम

इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस ने चुनाव शुरू होने के बाद फिलहाल 10 रैलियां और सभाएं की हैं जबकि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल तक सात जनसभाएं और दो रोड शो कर चुके हैं।

नई दिल्लीApr 29, 2024 / 08:07 am

Paritosh Shahi

देश में कुल 80 लोकसभा सीटों के कारण सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में प्रचार से माहौल बनाने के मामले भाजपा अपने प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन से काफी आगे साबित हो रही है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस ने चुनाव शुरू होने के बाद फिलहाल 10 रैलियां और सभाएं की हैं जबकि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल तक सात जनसभाएं और दो रोड शो कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 38 रैलियों और प्रबुद्धजन सम्मेलनों को संबोधित कर चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी यहां सभाएं की हैं।

इंडिया गठबंधन के नेता काफी पीछे

प्रदेश में पहले दो चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 26 सीटों में से 16 सीटों पर मतदान हो चुका है। इनमें कांग्रेस के प्रदेश के कोटे की कुल 17 सीटों में से पांच सीटें शामिल हैं। इसके बावजूद पार्टी नेता राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में जनसभा की तो प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में अकेले रोड शो किया। कांग्रेस का प्रचार अभियान फिलहाल प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे के भरोसे है। गठबंधन के बड़े चेहरे अखिलेश यादव ने इस दौरान आठ सभाओं को संबोधित किया है। यादव और पांडे कुछ स्थानों पर गठबंधन व पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए हैं।
सपा के दूसरे सबसे बड़े नेता शिवपाल यादव बदायूं से मैदान में उतरे अपने पुत्र आदित्य यादव के लिए ही प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय केवल वाराणसी में प्रचार में जुटे हैं जहां वह खुद पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन का प्रचार आने वाले दिनों में जोर पकड़ेगा। प्रदेश में सात मई को तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी और रायबरेली सीट पर अभी यह तय होना है कि वहां राहुल और प्रियंका मैदान में उतरेंगे या नहीं।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: प्रचार में ‘इंडिया’ से काफी आगे निकला एनडीए, सपा-कांग्रेस की 10 रैली, मोदी-योगी के 45 कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो